Pages

Showing posts with label Languages. Show all posts
Showing posts with label Languages. Show all posts

Sunday, December 1, 2013

Safetypin app for Safety


Safetypin

Hindi Newsनई दिल्ली। सिक्योरिटी के लिए एंड्रॉयड और आइओएस डिवाइसेज के लिए एक नया एप सेफ्टीपिन लॉन्च किया गया है।
यह मैप बेस्ड एप्लीकेशन है, जिसमें यूजर अपने आसपास, ऑफिस या किसी जगह को सर्कल से मार्क कर सकते हैं और उन जगहों को सेफ्टी और सिक्योरिटी के आधार पर रेट कर सकते हैं। इसमें इनफॉरमेशन को दूसरे यूजर्स के साथ शेयर भी कर सकते हैं। इसमें यूजर बता सकते हैं कि किसी रोड या किसी खास जगह पर स्ट्रीट लाइट है या नहीं। साथ ही वह इलाका कितना सेफ है, इसकी भी मार्किंग कर सकते हैं।
इसके अलावा इसमें फोटो अपलोडिंग का भी ऑप्शन है और दूसरे यूजर्स उस पर कमेंट भी कर सकते हैं। इसमें अनसेफ एरिया के लिए रेड, मॉडरेटली सेफ के लिए ऑरेंज और सेफ के लिए ग्रीन मार्किंग का ऑप्शन है। यूजर्स उस इलाके में हाल-फिलहाल हुए वाकयों का भी जिक्र कर सकते हैं। साथ ही, यूजर्स नजदीकी मेडिकल स्टोर और पुलिस स्टेशन की भी इनफॉरमेशन दे सकते हैं। यूजर इस एप को प्ले स्टोर और एपल स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
Enhanced by Zemanta

Wednesday, October 23, 2013

Nokia has launched 4G tablet

 Nokia

Hindi Newsअबूधाबी। फिनलैंड की मोबाइल कंपनी नोकिया ने 4जी टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करने वाला टैबलेट लूमिया 2520 और पांच नए स्मार्टफोन पेश किए हैं। अमेरिका, ब्रिटेन और फिनलैंड में यह टैबलेट इसी तिमाही में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इन बाजारों में लूमिया 2520 की कीमत 499 डॉलर (करीब 31,000) रुपये रहेगी। दुनिया के अन्य बाजारों में इसकी बिक्री वर्ष 2014 की पहली तिमाही से शुरू होगी। कंपनी सैमसंग व एप्पल जैसे प्रतिस्पर्धियों को चुनौती देने के लिए अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है।
नोकिया के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट स्टीफन एलोप ने कहा कि लूमिया 2520 कंपनी का पहला टैबलेट है। यह लूमिया परिवार का विस्तार है। कंपनी ने 10.1 इंच की स्क्रीन वाले इस टैबलेट को भारत में 2014 की पहली तिमाही में लांच किया जा सकता है। कीबोर्ड के साथ इसकी कीमत भारत में करीब 40,000 रुपये (टैक्स अलग) रह सकती है। कंपनी 9,000 रुपये की अतिरिक्त कीमत में टैबलेट के साथ यह कीबोर्ड उपलब्ध कराएगी। विंडोज आरटी 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर संचालित इस टैबलेट में एमएस वर्ड, एक्सल जैसे सॉफ्टवेयर पहले से इंस्टॉल होंगे।
नोकिया ने छह इंच स्क्रीन वाले अपने पहले स्मार्टफोन नोकिया लूमिया 1320 और 1520 पेश किए हैं। पांच मेगापिक्सल रियर कैमरा से लैस लूमिया 1320 की कीमत 339 डॉलर (करीब 21,000 रुपये) है। बीस मेगापिक्सल कैमरा वाले लूमिया 1520 की कीमत 749 डॉलर (करीब 46,000 रुपये) रहेगी।
नोकिया ने आशा सीरीज के नए फोन नोकिया आशा 500, 502 और आशा सीरीज का पहला 3जी स्मार्टफोन 503 भी पेश किया है। आशा 500 की कीमत 69 डॉलर, 502 की कीमत 89 डॉलर और 5
Related-

Tuesday, October 22, 2013

Google will launch smart watch soon


 Google glass

Hindi News: हाल ही में सैमसंग ने अपनी पहली गैलेक्सी गियर स्मार्टवॉच लॉंच की थी लेकिन जितनी उत्सुकता से इस स्मार्टवॉच की प्रतीक्षा की जा रही थी इसके लॉंच होते ही वह उत्सुकता जैसे भाग ही गई। लेकिन लगता है सैमसंग के स्मार्टवॉच से गूगल काफी प्रभावित हुआ है इसीलिए अब वह जल्द से जल्द अपनी स्मार्टवॉच लॉंच करने की योजना पर काम करना शुरू कर चुका है।
टेक वेबसाइट 9टू5 गूगल के अनुसार इंटरनेट की दुनिया पर राज करने के बाद गूगल अब किसी भी दिन अपनी स्मार्टवॉच लॉंच कर सकता है। गूगल की ओर से अभी तक स्पष्ट नहीं किया गया है कि वह कब अपनी यह स्मार्टवॉच मार्केट में उतारेगा लेकिन एक बात जो गौर करने लायक है वो यह कि गूगल अपनी इस स्मार्टवॉच के बारे में ये नहीं कह रहा कि वह अपनी स्मार्टवॉच लॉंच करेगा बल्कि उसने यह साफ किया है कि बहुत जल्दी ही मार्केट में धमाका करने जा रहा है। अफवाहों की मानें तो ऐसा कहा जा रहा है कि शायद 31 अक्टूबर को ही गूगल अपनी यह स्मार्टवॉच लॉंच कर देगा। अब सच क्या है यह तो बहुत जल्द पता लग ही जाएगा, बहरहाल हम आपको गूगल की इस जबरदस्त स्मार्टवॉच के बारे में बता देते हैं जिसके बारे में अटकलें अभी से लगाई जाने लगी हैं।
चर्चाओं के अनुसार गूगल स्मार्टवॉच एंड्रायड के लेटेस्ट वर्जन एंड्रायड 4.4 किटकैट पर काम करेगी, जिसमें गूगल ग्लास और गूगल नाउ जैसे फीचर्स भी उपलब्ध होंगे। वॉइस कमांड पर चलने वाली गूगल की यह स्मार्टवॉच आपको ई-मेल पढ़ने, मैसेज देखने और भेजने की सुविधा भी उपलब्ध करवाएगी। आप इस स्मार्टवॉच में अलार्म भी लगा सकते हैं और साथ-साथ आप रिमाइंडर भी सेट कर सकते हैं। आप इसके साथ ब्लूटूथ भी कनेक्ट कर सकते हैं साथ ही इस स्मार्टवॉच में काम करने के लिए आप अलग-अलग भाषाओं का प्रयोग भी कर सकते हैं। वैसे अभी तक इस बात से भी पर्दा नहीं उठ पाया है कि गूगल अपनी इस स्मार्टवॉच का नाम क्या रखेगा लेकिन उम्मीद है कि यह स्मार्टवॉच जेम या नेक्सस के नाम से जानी
News | Hindi News | Business News

Friday, October 18, 2013

Blackberry announces festival offers for latest handsets

Backberry q10
 इस बात में कोई शक नहीं है कि एक समय पहले तक जिस ब्लैकबेरी हैंडसेट को कॉरपोरेट व‌र्ल्ड में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता था वहीं अब सैमसंग और एपल ने ब्लैकबेरी का यह आधिपत्य चकनाचूर कर दिया है। फोन बाजार में कड़ी चुनौती का सामना करते हुए ब्लैकबेरी ने पिछले दिनों अपने लेटेस्ट मॉडल लॉंच किए जिससे जुड़ी चर्चाएं आज तक फोन बाजार में हो रही हैं।
इन्हीं चर्चाओं को आधिकारिक रूप प्रदान करते हुए ब्लैकबेरी ने यह घोषणा कर दी है कि वह दिवाली के मौके पर अपने लेटेस्ट हैंडसेट ब्लैकबेरी जेड 10, क्यू 10,क्यू 5 की कीमत घटाने के लिए राजी हो गई है। लेकिन इससे पहले कि आप ब्लैकबेरी के ये नए फोन खरीदने के बारे में सोचने लगें हम आपको बता दें कि यह सिर्फ बिजनेस क्लास खरीददारों के लिए ही हैं।
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार ब्लैकबेरी जेड 10, जिसकी मौजूदा कीमत 45,000 रुपए है को घटाकर 29,000 रुपए कर दिया जाएगा और क्यू 10 को आप 39,990 रुपए कीमत के साथ खरीद सकते हैं लेकिन इसके साथ आपको ब्लैकबेरी का कोई फोन भी देना होगा। जो ग्राहक ब्लैकबेरी क्यू 5 खरीदना चाहते हैं उन्हें मात्र 22,699 रुपए चुकाने होंगे।

Monday, October 14, 2013

Windows 8.1 will reach to the market by 18th october


Microsoft

नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट का नया आपरेटिंग सिस्टम 18 अक्टूबर से बाजार में उपलब्ध होगा। विंडोज 8 के बाद कंपनी ने इसमें ही कुछ नए एप्स का इस्तेमाल करके इसे विंडोज 8.1 का नाम दिया है। जो यूजर विंडोज 8 पहले से ही इस्तेमाल कर रहे थे वे 17 अक्टूबर से इसे 8.1 में अपग्रेड कर सकते है। लेकिन बाकी लोगो के लिए यह 18 अक्टूबर से बाजार में मिलेगा।
कंपनी की साईट में लिखा है कि जिन कंप्यूटर में विंडोज और विस्ता चल रहे हैं उनके अपग्रेडेशन के लिए इस ओएस को डिजाइन नहीं किया गया है। ऐसे यूजर्स को नया ऑपरेटिंग सिस्टम खरीदना पड़ेगा। लेकिन जो लोग पहले से ही विंडोज 8 प्रयोग कर रहे थे उन्हें 8.1 अपग्रेड करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। हालांकि इसका प्रीव्यू जून में ही हा गया था, जिसमें इसकी कई विशेषताएं बताई गई थीं, जो इस प्रकार हैं :
-इसमें स्टार्ट बटन टास्कबार में होगा जो की विंडोज 8 से हटा दिया गया था। विंडोज 8.1 के सभी एप्लिकेशन अपग्रेडेड होंगे। इसके अलावा इंटरनेट एक्सप्लोरर 11 होगा। वैसे अभी तक माइक्रोसाफ्ट का इंटरनेट एक्स्प्लोरर यूजर्स को ज्यादा लुभा नहीं पाया था,लेकिन उम्मीद है कि नए वर्जन में ये ज्यादा कारगार होगा।
-इसकी खास बात ये है कि इसकी कीमत भी उतनी ही है जितनी विंडोज 8 की थी।
-अभी हाल ही में इस बड़ी कंपनी ने नोकिया का मोबाईल समूह खरीदा है। लेकिन अपने एप्लिकेशन के मामले में ये कमजोर रहा है। आने वाला वक्त कंपनी के लिए चुनौती भरा होगा।

Wednesday, September 25, 2013

Microsoft Surface Pro 2 hands-on

Microsoft Surface Pro 2 handson
Here it is: Microsoft's powerhouse Surface Pro 2. As we've seen and heard already, Microsoft's follow-up to the Surface Pro is thinner and considerably faster. We got our hands on a 256GB model to form some initial impressions and begin to determine whether this guy is worth the $899-and-up going rate, a $100 jump from the original Pro's pricing scheme. Head past the break to dive in.

Source: News in Hindi